रांची-पटना अप्रैल से चलेगा वंदे भारत ट्रैन, साढ़े छह घंटे में पहुंचेगा पटना
रांची : झारखंड और बिहार के लोगों को वन्दे भारत में सफऱ करने का मौका मिलने वाला है। रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने वाला है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्रालय ने रांची – पटना के बीच वंदे भारत ट्रैन चलाने को हरी झंडी दे दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे इस ट्रैन को 25 अप्रैल से नए रूट में चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
रांची से टाटीसिलवे, बरकाकाना , हज़ारीबाग रेलखंड बनकर तैयार है और इस नए रुट पर सबसे पहले वंदे भारत ट्रैन वंदे भारत ट्रैन दौड़ेगी। साथ ही यह झारखण्ड को मिलने वाली पहली वंदे भारत ट्रैन होगी। यह ट्रैन साढ़े छह घंटे में रांची पटना के बीच सफर को पूरा करेगा। यह ट्रैन सुबह 7. 30 बजे रांची से खुलेगा और दोपहर दो बजे पटना पहुंचेगा। फिर पटना से 3. 30 बजे खुलेगा और रात 10.30 बजे रांची पहुंचेगा। ट्रैन सप्ताह में छह दिन चलेगा लेकिन अभी किराया तय नहीं हुआ है।
Leave a Reply