Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

42152 वोटों के साथ नोटा बटन दबाने में टॉप पर रहा ये झारखण्ड का लोकसभा क्षेत्र

NOTA ELECTION VOTE

जितने वोटों से दुमका में भाजपा हारी उससे ज्यादा पलामू में लोगों ने नोटा दबाया

देश के साथ झारखण्ड में भी लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गया है। लोगों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को भारी मतों से जिताया। चुनाव के दौरान कई लोगों को किसी भी पार्टी के नेता और उम्मीदवार पसंद नहीं आये और उनलोगों ने नोटा बटन दबाकर वोट दिया। पुरे झारखण्ड में करीब डेढ़ लाख लोगों ने नोटा बटन दबाया है। झारखण्ड में भी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ और इन सभी 14 सीटों पर लोगों ने नोटा बटन दबाया है। लेकिन क्या आप जानते है इसमें सबसे ज्यादा नोटा वोट वाले लोग किस लोकसभा क्षेत्र के हैं। तो आइये आपको बताते हैं इसमें नोटा वोट देने में कौन सा लोकसभा क्षेत्र टॉपर हैं।

  1. सबसे पहले नम्बर पर आता है कोडरमा लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 42152 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और सीपीआई के विनोद सिंह के बीच लड़ाई थी।

2. दूसरे नम्बर पर आता है पलामू लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 24343 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा के वीडी राम और राजद की ममता भुईया के बीच लड़ाई थी। दुमका में भाजपा की सीता सोरेन को 22527 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

3. तीसरे नम्बर पर आता है सिंहभूम लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 23982 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा की गीता कोड़ा और झामुमो की जोबा मांझी के बीच लड़ाई थी।

4. चौथे नम्बर पर आता है खूंटी लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 21919 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच लड़ाई थी।

5. पांचवे नम्बर पर आता है राजमहल लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 18217 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा ताला मरांडी और झामुमो के विजय हांसदा के बीच लड़ाई थी।

6. छठवे नम्बर पर आता है लोहरदगा लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 11384 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा समीर उरांव और कांग्रेस के सुखदेव भगत के बीच लड़ाई थी।

7. सातवे नम्बर पर है चतरा लोकसभा सीट जहाँ पर कुल 8511 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा कालीचरण सिंह और कांग्रेस केएन त्रिपाठी बीच लड़ाई थी।

8. रांची लोकसभा सीट आठवें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 8153 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा संजय सेठ और कांग्रेस की यशश्विनी सहाय के बीच लड़ाई थी।

9. धनबाद लोकसभा सीट नौवें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 7354 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा से ढुलू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच लड़ाई थी।

10. जमशेदपुर लोकसभा सीट दसवें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 7326 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा से विद्युत बरन महतो और झामुमो से समीर मोहंती के बीच लड़ाई थी।

11. हज़ारीबाग़ लोकसभा सीट ग्यारहवें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 7200 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ मुख्य उम्मीदवार भाजपा से मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल के बीच लड़ाई थी।

12. गिरिडीह लोकसभा सीट12वें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 6044 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ त्रिस्तरीय मुकाबला आजसू से सीपी चौधरी, झामुमो से मथुरा महतो और जेकेबीएस के जयराम महतो के बीच लड़ी गयी थी।

13. दुमका लोकसभा सीट13वें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 4526 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ झामुमो से नलिन सोरेन और भाजपा की सीता मुर्मू के बीच लड़ी गयी थी।

14. गोड्डा लोकसभा सीट14 वें नम्बर पर है जहाँ पर कुल 4361 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहाँ झामुमो से नलिन सोरेन और भाजपा की सीता मुर्मू के बीच लड़ी गयी थी। झारखण्ड में सबसे कम गोड्डा के मतदाताओं ने नोटा वतन दबाया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखण्ड में कुल 154548 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर वोट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *