Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

नेवरी विकास से नामकोम तक बनेगा 15 किमी फोरलेन सड़क

रांची : रांची के ओरमांझी के आगे नेवरी विकास तक फॉर लेन सड़क है। अब वहां से नामकोम तक फोरलेन बनाया जायेगा।

पथ निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेवरी विकास से बूटी मोड़ होते हुए नामकोम के दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन सड़क बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजा था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है।

इस प्रस्ताव को प्राधिकृत समिति के पास भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। उम्मीद है की कैबिनेट फोरलेन के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे देगी।

नेवरी विकास से नामकोम तक की प्रस्तावित सड़क करीब 15 किलोमीटर लम्बा होगा और इस सड़क के निर्माण में 131 करोड़ की लागत आएगी।

सड़कों को सुंदर और सुसज्जित बनाया जाएगा

इस सड़क को अन्य फोरलेन सड़क की तरह सुसज्जित किया जायगा। सड़क के बीच में डिवाइजर बनाया जाएगा। स्लिप लेन भी बनेगा। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाया जाएगा। फुटपाथ पर साईकिल टैक भी बनाने की योजना प्रस्तावित है। दोनों तरफ ड्रेनेज सिस्टम भी होगा।

अभी हज़ारीबाग़ से रांची आते वक्त फोरलेन सड़क समाप्त होते ही जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बूटी मोड़ पहुँचने में ही जाम के कारण एक घंटा का समय लग जाता है। यह रोड बनने से जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *