रांची : बिहार पहुंचने के बाद अब झारखण्ड आएंगे बाबा बागेश्वर। मालूम हो की बाबा बागेश्वर के रूप में मशहूर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर्ची निकालकर लोगों की समस्या सुलझाने का दावा करते हैं। बाबा बागेश्वर झारखण्ड की राजधानी रांची में अपना दरबार सजाने आ सकते हैं।
ख़बरों के अनुसार अभी उनके आने की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह में रांची आने का कार्यक्रम तय किया जा सकता है। इसके लिए बागेश्वर बाबा ने भी हामी भर दी है। सन्यासी बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने मिडिया को बताया है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने रांची आगमन की स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वह नवंबर के पहले सप्ताह में ही रांची आ जाएंगे।
Leave a Reply