Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

चम्पाई सोरेन ने कहा झारखंड में भी S.I.R. जरूरी

रांची : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चम्पाई सोरेन S.I.R. पर x पर व्यान दिया है और कहा है कि झारखंड में भी S.I.R. जरूरी है।

उन्होंने कहा कि “बिहार में #SIR के दौरान 35 लाख नाम कटने की बात कही जा रही है। इनमें से 35 लोग भी सामने आकर शिकायत क्यों नहीं कर रहे? क्योंकि उन्हें अपना सच पता है। सिर्फ 2-4 नेताओं को परेशानी क्यों है? तो क्या ये लोग विदेशी घुसपैठियों और रोहंगियों के बल पर चुनाव की तैयारी कर रहे थे? झारखंड में S.I.R. जरूरी है।”

उन्होंने कहा ‘चुनाव आयोग के अनुसार कुल 65 लाख हटाए गए वोटरों में 22 लाख की मृत्यु हो चुकी है, करीब 7 लाख नाम एक से ज्यादा जगह पर रजिस्टर्ड हैं।
बाकी बचे 35 लाख लोग कौन हैं? वे सामने क्यों नहीं आते? जब झारखंड में SIR होगा तो यहां भी बड़ी संख्या में ऐसे फर्जी वोटर मिलेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *