Ranchi : आईपीएल के 15 सीजन में 10 टीमों ने मिलकर 206 खिलाड़ियों को खरीदा और इसमें सभी टीमों ने मिलकर कुल 551 करोड़ 70 लाख रुपया खर्च किए.
टाटा आई पी एल 2022 में 600 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना गया था जिनमें से झारखंड बिहार के कुल 19 खिलाड़ियों का नाम भी शामिल था.
इन 19 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों ने खरीदा जिसमें ईशान किशन 2022 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. मुंबई इंडियंस ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा वही सीएसके के द्वारा रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया. बिहार ईशान किशन भी झारखंड से ही क्रिकेट खेलते हैं.
रांची के राहुल त्रिपाठी जो मुंबई से क्रिकेट खेलते हैं उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 8:5 करोड़ में खरीदा.
झारखंड के गेंदबाज शाहबाज नदीम को लखनऊ सुपर जीएंड ने 50 लाख में खरीदा और ऑल राउंडर वरुण एरोन को गुजरात टाइटन ने 50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया दोनों का ही बेस प्राइस 50 लाख था.
बिहार के ही रहने वाले अनुकूल रॉय जो झारखंड से क्रिकेट खेलते हैं उनको शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 20 लाख में खरीदा. अनुकूल रॉय को ऑलराउंडर के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शामिल किया है.
बिहार के ऑलराउंडर अनुनय सिंह को राजस्थान रॉयल ने 20 लाख रुपए में खरीदा है.अनुनय बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में बिके हैं.
झारखंड के गेंदबाज सौरभ तिवारी, ऑल राउंडर उत्कर्ष सिंह, गेंदबाज सुशांत मिश्रा, गेंदबाज विराट सिंह और बिहार के ऑल राउंडर प्रत्यूष सिंह की बोली लगी लेकिन किसी ने इनको नहीं खरीदा.
सौरभ तिवारी लास्ट सीजन में मुंबई इंडियन का हिस्सा थे। 2008–2010, 2017-2018, 2020–21 के सीजन में सौरभ तिवारी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहें हैं।
इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जो बिना बिके ही रह गए, जिनकी नीलामी नहीं हो सकी. इनमें बिहार के गेंदबाज अनुज राज, गेंदबाज अभिजीत साकेत, गेंदबाज विपुल कृष्णा, ऑल राउंडर लखन राजा, शामिल है.
वहीँ झारखंड के इशांक जग्गी, राहुल शुक्ला, शुभम सिंह और मोनू सिंह शामिल हैं. चारों ही गेंदबाज है जो बिना नीलामी के ही रह गए. रांची के गेंदबाज मोनू सिंह जो पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग का हिस्सा रह चुके थे उनकी भी नीलामी नहीं हुई.
31 वर्षीय राहुल शुक्ला जौनपुर के हैं जो झारखण्ड से क्रिकेट खेलते है। 2010-12 मुंबई इंडियन की टीम में शामिल रहें। 2013 में राजस्थान रॉयल और 2014 में दिल्ली डेरडेविल्स का हिस्सा रहें हैं।
जमशेदपुर के 33 वर्षीय इशांक जग्गी रॉयल चैलेंज बंगलौर, डेक्कन चैलेंजर बंगलौर का हिस्सा रहें हैं। 2017 और 2018 में कोलकाता ने ख़रीदा था।
देवघर के 25 वर्षीय शुभम सिंह सैयद मुस्ताख़ अली ट्रॉफी से 2021 में टी20 डेब्यू किया है।
Leave a Reply