Ranchi : अब झारखण्ड को दूसरा वंदे भारत ट्रेन जल्द मिल सकता है। रांची और हावड़ा के बीच जल्द वंदे भारत ट्रेन चलने वाला है। मीडिया की ख़बरों के अनुसार दुर्गा पूजा से पहले रांची – हावड़ा वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकता है। ख़बरों के अनुसार यह ट्रेन रांची में सुबह 5. 20 बजे खुलेगी और हावड़ा 11 . 55 बजे खुलेगी।
लेकिन ट्रेन का रूट क्या होगा यह अभी तक साफ़ नहीं हुआ है। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार यह ट्रेन बोकारो धनबाद आसनसोल दुर्गापुर होते हुए हावड़ा जायगी। वही आज के प्रभात खबर के रिपोर्ट में कहा गया है की हावड़ा रांची वंदे भारत ट्रेन मुरी झालदा पुरुलिया टाटानगर घाटशिला खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायगी।
अगर यह ट्रेन का रूट टाटानगर होते हुए होगा तो बोकारो -धनबाद वाले पैसेंजर को निराशा हो सकती है। अब टाइम टेबल घोषित होने के बाद ही पता चलेगा की रांची और हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का रूट क्या होगा।
Leave a Reply