Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

झारखंड से भारतीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल होने वाली पहली खिलाड़ी बनी सुमति

रांची : झारखंड की बेटियां हॉकी – तिरंजादी में झारखंड का नाम रोशन कर रही है।
जनवरी में मुंबई में शुरू होने वाले एफसीआई कप (एशिया कप फुटबाल टूर्नामेंट ) के लिए झारखंड की सुमति कुमारी का सेलेक्शन किया गया है। 18 वर्षीय सुमति कुमारी भारतीय महिला सीनियर टीम में शामिल होने वाली झारखंड की पहली खिलाड़ी गयी है। यह झारखण्ड के लिए खुशी की बात है। अब देश के लिए नीली जर्सी पहनकर फुटबाल के मैदान में भी झारखण्ड की बेटी का दमकम दिखाएगी।

सुमति कुमारी नक्सली प्रभावित गुमला जिले के भरनो प्रखंड के लोंडरा गांव की रहने वाली है। कुल 6 भाई-बहनों में सुमति सबसे छोटी सुमति के पिता फिरू उरांव और माता सनियारो देवी गरीब किसान हैं।

सुमति स्ट्राईकर खिलाड़ी हैं। सुमति ने अंतरराष्ट्रीय पर हाल के वर्षों में सैफ गेम में बेहतर प्रदर्शन किया है। अंडर-15 वर्ग में इंटरनेशनल लेबल पर भूटान में तीन गोल, हांगकॉन्ग और तुर्की में भारत के लिए दो-दो गोल दाग चुकी हैं। बेहतर प्रर्दशन के कारण भारतीय फुटबॉल संघ ने सीनियर नेशनल एशियन कप के लिए सुमति का चयन किया।

मालूम हो की पिछले वर्ष झारखंड सरकार ने रांची में विशेष शिविर आयोजित कराया था। सुमति भी U-17 की उन 7 संभावित राज्य की बेटियों में से एक थी जिन्हें 2020 में विशेष कैम्प के जरिये पौष्टिक आहार और ट्रेनिंग दी गयी थी।

मुख्यमंत्री ने ख़ुशी जताते हुए बधाई दी

उन्होंने ट्वीट किया “अद्भुत! AFC Women’s Asia Cup में महिला @IndianFootball का हिस्सा बनने के लिए बेटी सुमति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सुमति U-17 की उन 7 संभावित राज्य की बेटियों में से एक थी जिन्हें 2020 में विशेष कैम्प के जरिये पौष्टिक आहार और ट्रेनिंग दी गयी थी।
आप यूँ ही आगे बढ़ते रहें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *