रांची : सुभाष मुंडा हत्याकांड का खुलासा जल्द ही रांची पुलिस करेगी। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जमीन विवाद में सीपीआईएम नेता सुभाष मुंडा की हत्या की गयी है। इस हत्याकांड में नगड़ी थाना क्षेत्र के गुटुवा निवासी एक जमीन कारोबारी का नाम सामने आ रहा है जिसके साथ सुभाष मुंडा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन की कीमत करोड़ों में है जिसपर दोनों ही पक्ष अपना दावा करते थे। बेशकीमती जमीन के विवाद के कारण शूटरों को सुपारी देकर सुभाष मुंडा की हत्या की साजिश रची गयी और हत्या की गयी।
रांची पुलिस पूरी तरह साक्ष्य इक्कठा कर हत्याकांड का खुलसा करेगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में रांची पुलिस ने लिया है और पूछताछ कर रही है।
Leave a Reply