Johar Ranchi

Ranchi and Jharkhand update

दो वर्ष में बनेगा रांची में झारखण्ड का पहला ट्रांसपोर्ट नगर

रांची : रांची में ट्रांसपोर्ट नगर बनने की आस जगी है। रांची के सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। 40.68 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण होगा। नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको की निगरानी में केएमवी कंपनी ने मंगलवार को भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर को बनाने के लिए दो वर्षों का लक्ष्य रखा गया है। अगर तय समय में इस प्रोजेक्ट को पूरा किया गया तो अगस्त-2024 से इसका फायदा मिलेगा। ट्रांसपोर्ट नगर का डिज़ाइन कर्नाटक की सरकारी कंपनी आइडेक ने बनाया है।

ड्राइवर व खलासी के आराम करने के लिए ट्रासंपोर्ट नगर में 80 बेड का डॉरमेट्री बनेगा। फूडकोर्ट होगा। 17 रीटेल शॉप होगा। दो वेयर हाउस होंगे। भारी वाहनों के वजन के लिए दो धर्मकांटा बनेगा। फोरलेन रोड भी बनेगा जो रिंग रोड को ट्रांसपोर्ट नगर से जोड़ेगी। फ्यूल स्टेशन भी बनेगा।

राजधानी के अंदर बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद हो जाएगा। रांची के बड़े-छोटे व्यापारियों को माल की लोडिंग-अनलोडिंग भी ट्रांसपोर्ट नगर में ही करानी होगी। वहां तक माल लाने-ले जाने के लिए छोटे वाहनों का इस्तेमाल करना होगा। यहाँ कुल 424 खड़ा होने की व्यवस्था होगी। ट्रांसपोर्ट नगर बनने से रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *